पुष्पा जोशी को अपनी फर्स्ट मूवी में जबरदस्त एक्टिंग के लिए दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया। अपने निधन से कुछ दिनों पूर्व फेवीक्विक के एक विज्ञापन में भी उन्होंने काम किया जो काफी पॉपुलर भी हुआ था। फेवीक्विक के इस विज्ञापन ने उन्हें ‘स्वैग वाली दादी’ के नाम से मशहूर कर दिए। अपने घर में ही एक छोटे से हादसे में उनको कुछ चोटें लग गयी दरअसल हुआ यूँ कि वे घर पर कुछ काम करते हुए में फिसल कर नीचे गिर गई। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। लेकिन उम्र अधिक होने के कारण पुष्पा इस एक्सीडेंट से रिकवर नहीं कर पायी और उनकी जान चली गयी।
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की रहने वाली अभिनेत्री पुष्पा जोशी का नाम बड़ी उम्र में भी कुछ कर दिखाने वाले लोगो की लिस्ट में आता है। पुष्पा जोशी की अंतिम फिल्म ‘रामप्रसाद की तेरहवीं’ थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, कोंकणा सेन शर्मा, विक्रांत मैसी, विनय पाठक, मनोज पाहवा और परमब्राता चट्टोपाध्याय जैसे स्टार्स के साथ काम किया था।